भतीजा ने अपने चाचा का किया लीला समाप्त! पुलिस ने कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार
रिपोर्ट: रितेश कुमार
Godda:- सुन्दरपहाड़ी थाना को दिनांक-19.09.2024 को करीब 08.30 बजे रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम - बड़ा कल्हाजोर पहाड़िया टोला में एक व्यक्ति को किसी व्यक्ति के द्वारा कुदाल से मारकर हत्या कर दिया गया है। उक्त सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर मृत पड़े व्यक्ति के संबंध में ग्रामिणों से नाम-पता पूछताछ करने पर मृत व्यक्ति का नाम धर्मा पहाड़िया, पिता - स्व० कला पहाड़िया, ग्राम - बड़ा कल्हाजोर पहाड़िया टोला, थाना-सुन्दरपहाड़ी, जिला- गोड्डा बताया गया । ग्रामिणों ने आगे बताया गया कि सुरेन्द्र पहाड़िया एवं धर्मा पहाड़िया दोनों भाई हैं और दोनों के बीच किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो रहा था। इसी बीच में सुरेन्द्र पहाड़िया का पुत्र सुनिल पहाड़िया के द्वारा अपने चाचा (मृतक) को कुदाल से सर एवं छाती में मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिससे धर्मा पहाड़िया (मृतक) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उक्त व्यक्ति के गिरफ्तारी हेतु छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पास के गाँव से सुनिल पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में सुन्दरपहाड़ी थाना काण्ड संख्या- 41/2024 दिनांक - 20.09.2024 धारा - 103 बी0एन0एस0 के अन्तर्गत काण्ड अंकित किय गया है। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। घटना में प्रयोग किया गया एक हथियार (कुदाल)को भी बरामद कर लिया गया। इस छापेमारी मे पु०अ०नि० आशीष कुमार यादव, थाना प्रभारी, सुन्दरपहाड़ी थाना, पु०अ०नि० पटवारी सोरेन, पु0अ0नि0 सच्चिनान्द सिंह, पु०अ०नि० लखीनारायण मुर्मू, तथा थाना सशस्त्र बल, सुन्दरपहाड़ी थाना छापेमारी दाल में शामिल थे।
Comments
Post a Comment