11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
गोड्डा: भाजपा 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करेगी। आजादी का जश्न मनाने और राष्ट्रवाद का अलग जगाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी गोड्डा जिला इकाई 11 से 14 अगस्त तक पूरे शहर को तिरंगा झंडा लगाकर और सभी विधानसभा वार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए गोड्डा जिला में युवा मोर्चा के माध्यम से चार सदस्य टीम बनाकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन के माध्यम से उनके सहयोगी के रूप में तिरंगा अभियान के संयोजक और सहसंयोजक का एक कमेटी बनाया गया। जिसमें नीतीश सिंह इस अभियान के संयोजक बनाए गए हैं और कुणाल वर्मा, संतोष भगत सह संयोजक बने। भाजपा के जिला अध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न प्रकार के इस कार्यक्रम में 11अगस्त को गोड्डा जिला में जितने भी स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा है उनकी साफ सफाई अभियान किया जाएगा।12 अगस्त को पथरगामा और महागामा विधानसभा में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से सभी लोगों तक सभी के घरों तक तिरंगा पहुंचाया जाएगा। 13 अगस्त को पोड़ैयाहाट विधानसभा और गोड्डा विधानसभा में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा झारखंड और स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार और महिला अपराध के खिलाफ में जिला में आक्रोश प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा। 14 अगस्त को ही भारत-पाकिस्तान के विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें कि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन होना है। संध्या बेला में विभाजन विभीषिका के लिए मृत आत्माओं की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे, राजेश टेकरीवाल,जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश भगत मंडल अध्यक्ष बिनोद भगत, अनंत राम ठाकुर उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment