63वे झारखंड शिक्षा परियोजना जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंतराष्ट्रीय फुटबाल स्कूली प्रतियोगिता का अयोजन
गोड्डा:- झारखंड शिक्षा परियोजना गोड्डा के तत्वाधान में जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंतराष्ट्रीय फुटबाल स्कूली प्रतियोगिता के 63 वे संस्करण का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के खेल प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी प्राण महतो, जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अबुल कलाम आजाद , जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार पासवान, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विभाष चन्द महतो उपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि खेल खिलाड़ी को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है तथा खेल सामाजिकरण की भी एक प्रकिया है।
जिला क्रीड़ा पदाधिकारी डॉक्टर प्राण कुमार महतो ने उपस्थित खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन समिति में शामिल शारीरिक शिक्षा शिक्षको को इस आयोजन के लिए शुभकामनाए दी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 15 बालक के मैच संपन हुए। कुल 6 प्रखंडों के टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जहा फाइनल समेत कुल 6 मैच खेले गए। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय पोड़ैयाहाट ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच उत्क्रमित उच्च विद्यालय नूनबट्टा गोड्डा बनाम उत्क्रमित उच्च विद्यालय भलगोरा डूमरिया बोआरीजोर के बीच खेला गया, जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय भलगोरा डूमरिया बोआरीजोर विजयी रहा। खिलाड़ियों के बीच पारितोषिक वितरण अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विभाष चंद्र ने किया। मैच में रेफरी की भूमिका राज्यस्तरीय रेफरी अनिल सुवैय्या ,अनुपम मुर्मू और नाइकी मुर्मू ने निभाई। शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय सोरेन ,लीना सोरेन,अनिल कुमार हांसदा ,अंजर अहमद ,अनंत कुमार यादव ,अजय कुमार राय नीरज कुमार ,सन्नी भारती ,सुशील सिंह ,नीरज कुमार सिंह ,धर्मेंद्र साह,सुशील दास ,जहीर अब्बास ,हर्षवर्धन साहेब समेत अन्य खेल प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment