गोड्डा लोकसभा चुनाव में भाजपा इसबार नौ लाख पार : संजीव मिश्रा
रिर्पोट: रितेश कुमार
गोड्डा : लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका अहम होती है। पत्रकार की निष्पक्षता ही लोकतंत्र के आधार को मजबूत बनाती है। उक्त बाते मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। बताया गया कि आईएनडीआईए की ओर से प्रत्याशी की घोषणा में विलंब से भाजपा को बहुत फायदा हुआ है। भाजपा प्रतिदिन मजबूत बनती जा रही है। सभी भाजपाई प्रधनमंत्री मोदी का परिवार है। गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ता खुद को डा निशिकांत दुबे मानकर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए है। सांसद डा निशिकांत दूबे ने इसबार भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को नौ लाख मत भाजपा को दिलाने का लक्ष्य दिया है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता तन मन से लगे हुए है। कहा कि सांसद को जब मन हो वे सिर्फ निरीक्षण के लिए क्षेत्र आएं। भाजपा लगातार मजबूत होते जा रही है। अब उन्हें चुनाव प्रचार के लिए गोड्डा आने की जरुरत नही है। वहीं भाजपा लोस मीडिया प्रभारी प्रितम गाडिया व वरीष्ठ नेता संजीव टेकरीवाल ने भी बारी बारी से संबाेधित किया।
Comments
Post a Comment