जन्मदिन के अवसर पर पुरुषोत्तम आर्य ने वृद्ध आश्रम में ऐसा क्या किया, कि सुनकर आप भी हो जाएंगे इसका कायल
गोड्डा: जन्मदिन तो आप सबों ने खूब मनाया होगा, सेलिब्रेट किया होगा, अपने दोस्तों के साथ अपने नजदीकियों एवं परिवारजनों के साथ, लेकिन गोड्डा के इस युवक के जन्मदिन मनाने का तरीका समाज में एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है, जो आज के पीढ़ी के युवाओं में देखने को नहीं मिलता है।
आज के जेनरेशन के युवा जहां अपने जन्मदिन पर केक काटकर अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाते हैं साथ ही एडवेंचर करने के लिए अनाप-शनाप खर्च करते हैं, वही गोड्डा के पुरुषोत्तम आर्य ने जन्मदिन मनाने का तरीका ही बदलकर रख दिया है, जी हां पुरुषोत्तम आर्य ने अपने दोस्तों के साथ पिछले साल भी वृद्ध आश्रम जाकर और असहाय एवं वृद्ध लोगों को कंबल देकर अपना जन्मदिन मनाया था, वहीं इस साल भी अपने जन्मदिन के अवसर पर पुरुषोत्तम आर्य अपने दोस्तों के साथ सभी वृद्ध लोगों को साड़ी, गमछा, धोती, और मिठाई वितरण कर जन्मदिन मनाया।
इस दौरान पुरुषोत्तम आर्य ने बताया कि मैं हर साल अपना जन्मदिन गरीब अनाथ एवं वृद्ध लोगों के साथ मानता हूं, और मानता रहूंगा, ताकि समाज में यह मैसेज जाए की, आज के युवा एवं यहां के अमीर लोग अपना जीने का तरीका एवं अंदाज बदलेंगे, अपने एवं अपनों के लिए तो सब खर्च करते हैं लेकिन साल में एक बार ही सही समाज के अन्य टपके के लोगों के लिए जिसका इस दुनिया में कोई नहीं है उन लोगों का मदद करना चाहिए,इसमें बहुत ही खुशी और संतुष्टि मिलती है।
Comments
Post a Comment